जल संकट से जूझ रहा इंदौर, साइकिलों पर पानी ढोने को मजबूर लोग

इंदौर:भीषण गर्मी और घटते जलस्तर के बीच शहर के कई क्षेत्रों में जल संकट गहराता जा रहा है. जलापूर्ति प्रभावित होने से लोगों को पेयजल के लिए दूर-दूर तक भटकना पड़ रहा है. कई इलाकों में नागरिक साइकिलों, ठेलों और दोपहिया वाहनों पर पानी के डिब्बे व कैन लादकर घर ले जाते दिखाई दे रहे हैं.जहां भी बोरवेल या हैंडपंप से पानी मिल रहा है, वहां सुबह से ही लोगों की लंबी कतारें लग रही हैं. महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को पानी भरने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ रहा है.

पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं मिलने से दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है. बढ़ती गर्मी के कारण पानी की मांग लगातार बढ़ रही है, जबकि कई जलस्रोतों का जलस्तर नीचे पहुंच गया है. हाल के दिनों में शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जल संकट को लेकर विरोध-प्रदर्शन भी सामने आए हैं और नगर निगम को वैकल्पिक व्यवस्था के तहत अन्य स्रोतों से पानी उपलब्ध कराने के प्रयास करने पड़े हैं.

Next Post

राजीव गांधी ने गढ़ी थी आधुनिक भारत की तस्वीर: गुजराती

Fri May 22 , 2026
सीहोर। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर जिला कांग्रेस कार्यालय में जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजीव गुजराती की अध्यक्षता एवं विधानसभा प्रभारी दिनेश मेघानी शहर ब्लाक अध्यक्ष घनश्याम यादव के विशेष अतिथ्य में उन्हें याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया. इस मौके […]

You May Like