सीहोर। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर जिला कांग्रेस कार्यालय में जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजीव गुजराती की अध्यक्षता एवं विधानसभा प्रभारी दिनेश मेघानी शहर ब्लाक अध्यक्ष घनश्याम यादव के विशेष अतिथ्य में उन्हें याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया.
इस मौके पर राजीव गुजराती ने राजीव गांधी को याद करते हुए कहा कि कुछ लोग इतिहास पढ़ते हैं, कुछ लोग इतिहास रचते हैं, राजीव गांधी उन महान नेताओं में थे, जिन्होंने आधुनिक भारत की नई तस्वीर गढ़ी.
उनकी दूरदर्शी सोच, सरल व्यक्तित्व और राष्ट्रहित के प्रति समर्पण आज भी करोड़ों भारतीयों के लिए प्रेरणा है. देश के विकास, संचार क्रांति, शिक्षा और पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत बनाने में उनका योगदान सदैव याद किया जाएगा. दिनेश मेघानी ने कहा कि देश के विकास, आधुनिक सोच, दूरदर्शी नेतृत्व और राष्ट्रीय एकता के लिए आपका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा. घनश्याम यादव ने कहा कि आज पुण्यतिथि नहीं बलिदान दिवस है भारत के युवा प्रधानमंत्री का ही नहीं अपितु उन प्रधानमंत्री का जिन्होंने 40 वर्ष की आयु में भारत के तत्कालीन युवाओं का ही नहीं आने वाली पीढिय़ों के युवाओं के मार्गदर्शक बने. उन्हें इतिहास सदैव याद रखेगा. इस मौके पर सभी उपस्थित कांग्रेसजनों ने राजीव गांधी के बताये मार्ग पर चलने का संकल्प लिया. तत्पश्चात सीहोर ब्लाक की बैठक का आयोजन किया गया. जिसमें शहर के विभिन्न वार्डों में वार्ड कमेटीयों का गठन तत्परता से करने के सभी कांग्रेस पार्षदों एवं कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशियों को निर्देश दिए गए.
इस अवसर पर विवेक राठौर, ओम वर्मा, नईम नवाब, प्रीतम दयाल चौरसिया, राजेन्द्र वर्मा, राजाराम बड़े भाई, रमेश गुप्ता, डॉ.अनीस खान, भूरा यादव, विजय उपाध्याय, दिनेश भेरवे, राकेश वर्मा, नरेन्द्र खंगराले, आशीष गेहलोत, राम प्रकाश चौधरी, हसीन कुरैशी, इरफान लाला, मजीद अंसारी, कलीम पठान, घनश्याम मीणा, मनोज पटेल, ममता शर्मा, के.के.रिछारिया, मुकेश गड़ोदिया, प्रेम नारायण परमार, रामायण प्रसाद शुक्ला, कमलेश चाण्डक, तारा यादव, संतोष मालवीय, पंकज शर्मा, अरूण मालवीय, गजराज परमार, यश यादव, हरिओम सिसोदिया, दिव्यांश मालवीय, प्रवेश परिहार, अभिषेक लोधी, विवेक टांक, जतिन परमार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे.
