ऑपरेशन त्राशी के तहत जम्मू-कश्मीर में कमांडर समेत छह आतंकवादी ढ़ेर

जम्मू, 23 फरवरी (वार्ता) जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में सेना और पुलिस के अभियान त्राशी के तहत पिछले 20 दिनों में जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) के एक कमांडर समेत छह आतंकवादी मारे गये हैं।

भारतीय सेना के तहत उग्रवाद विरोधी दस्ता (डेल्टा) के प्रधान सेनानी मेजर जनरल एपीएस बल और जम्मू-कश्मीर पुलिस के डोडा-किश्तवाड़-रामबन रेंज के उप महानिरीक्षक श्रीधर पाटिल ने किश्तवाड़ में संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कहा कि यह अभियान 14 जनवरी, 2026 को चटरू इलाके में खुफिया इनपुट के आधार पर शुरू किया गया था।

उन्होंने बताया किभारतीय सेना की उत्तरी कमान के अंडर सीआईएफ (डेल्टा) ने जम्मू-कश्मीर पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के साथ मिलकर पिछले 20 दिनों में अपने जिम्मेदारी वाले इलाके में पाकिस्तान के छह आतंकवादियों को मार गिराया।” उन्होंने बताया कि सुरक्षा बल पिछले साल से इस इलाके में काम कर रहे एक बड़े आतंकवादी ग्रुप पर नजर रख रहे थे। उन्होंने बताया कि अप्रैल और मई 2025 में भारी बारिश और बर्फबारी समेत मुश्किल मौसम के बावजूद लगातार अभियान चलाए गए। अप्रैल 2025 में तीन आतंकवादी मारे गए लेकिन समूह का कमांडर, जिसका कोड-नेम सैफुल्लाह था, अपने साथी आदिल और दो अन्य के साथ भागने में कामयाब रहा।

उन्होंने कहा, “पिछले साल अप्रैल और मई में अभियान चलाए गए थे और सर्दियों में भारी बारिश और बर्फबारी के बावजूद ये जारी रहे।” उन्होंने कहा कि समूह से सफल संपर्क के कारण अप्रैल 2025 में तीन आतंकवादी मारे गए।

 

Next Post

भाजपा ने एआई शिखर सम्मेलन में युवा कांग्रेस के विरोध पर किया तीखा प्रहार

Mon Feb 23 , 2026
नयी दिल्ली, 23 फरवरी (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सोमवार को विश्व एआई शिखर सम्मेलन में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के विरोध प्रदर्शन की निंदा करते हुये इसे देश की छवि को नुकसान पहुंचाने वाला बताया। भाजपा मुख्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में पार्टी प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस […]

You May Like