भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर का सिंगरौली में भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा गजब का उत्साह

सिंगरौली । भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर आज सीधी से होते हुये बरगवां परसौना मार्ग होकर जिला मुख्यालय बैढ़न पहुंचे, जहां सदर विधायक, ननि अध्यक्ष एवं युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष समेत युवा कार्यकर्ताओं ने जोश-खरोश के साथ स्वागत किया।

गौरतलब है कि भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर का यह पहला दौरा कार्यक्रम था, जहां गोपद पुल झोखों से ही स्वागत करने वाले कार्यकर्ताओं का तांता लगा हुआ था। जगह-जगह टेंट लगाकर भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष के स्वागत के लिए कार्यकर्ता उत्साहित थे। झोखों, करथुआ, देवसर, बरगवां, ओड़गड़ी, परसौना, कचनी, कॉलेज चौक बिलौंजी, पुराना यातायात चौराहा बैढ़न समेत अन्य शहर के स्थानों में भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। वहीं विधायक रामनिवास शाह, भाजपा जिलाध्यक्ष सुन्दरलाल शाह, ननि अध्यक्ष देवेश पाण्डेय, जिला महामंत्री विक्रम सिंह चंदेल ने माजन मोड़ समेत अन्य स्थानों में स्वागत किया, जबकि भाजयुमो जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह पाल झोखों से ही प्रदेशाध्यक्ष के साथ में ही थे। तत्पश्चात श्याम टेलर भाजपा कार्यालय पहुंचे।

दावेदारों का दिखा शक्ति प्रदर्शन

यहां बताते चले कि जिले में अभी भाजयुमो जिलाध्यक्ष के पद का ऐलान नही हुआ है। जहां आधा दर्जन दावेदार आज प्रदेश अध्यक्ष के सामने अपना शक्ति प्रदर्शन दिखा रहे थे। देवसर से लेकर बरगवां-बैढ़न तक युवा कार्यकर्ता भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष के स्वागत में लगे हुये थे। कइयों ने कार्यक्रम स्थल में ही कानाफुसी कर अपनी स्वयं की बढ़ाई और कामकाज की तारीफ कर रहे थे। हालांकि मौजूदा भाजयुमो जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह पाल काफी सक्रिय दिखे। उनके साथ में कार्यकर्ताओं का भी हुजुम भी दिखा। माना जा रहा है कि हो सकता है कि उन्हें दोबारा मौका दे दिया जाए, यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा, परंतु आज दावेदारों का शक्ति प्रदर्शन देखकर हर कोई तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे थे।

Next Post

गर्भवती महिला की संदिग्ध हालत में मौत

Mon May 18 , 2026
उज्जैन। डिलेवरी के लिए चरक अस्पताल लाई गई गर्भवती महिला की अचानक तबीयत बिगडऩे के बाद मौत हो गई। परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाया। मामला संदिग्ध होने पर पुलिस ने सोमवार सुबह पोस्टमार्टम करवाया है। छोटी कमल कॉलोनी चिमनगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली पुष्पा पति योगेश डोडिया 32 […]

You May Like