एसबीसी चुनाव: भदौरिया और सैनी का जलबा बरकरार

जबलपुर। एमपी स्टेट बार काउंसिल निर्वाचन-2026 की मतगणना मंगलवार को भी पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ जारी रही। अंतिम चरणों की चल रहीं मतगणना में भी राकेश सिंह भदौरिया व जबलपुर के आरके सिंह सैनी ने अपना जलबा बरकरार रखा और बढ़त में सबसे आगे चल रहे है। इस चरण में अशोकनगर, सबलगढ़, जीरा, तेंदूखेड़ा, गाडरवारा, गोटेगांव, करेली, नरसिंहपुर, रामपुरा, मनासा, नीमच, जावद, शाहनगर, अजयगढ़, गुन्नौर, पवई, पन्ना, सिलवानी व रायसेन की मतपेटियों की गिनती पूरी की गई। प्रत्येक चरण की मतगणना सभी प्रत्याशियों और उनके अधिकृत प्रतिनिधियों की मौजूदगी में कराई जा रही है। अब तक की मतगणना में राकेश सिंह भदौरिया, आरके सिंह सैनी, विवेक सिंह, हितोषी जय हार्डिया और जितेंद्र कुमार जैन बढ़त बनाए हुए हैं। वहीं महिला प्रत्याशियों में प्रतीका पाठक, अनु पटेल, प्रतिमा बालिया, अंजना कुरसिया और रेशिम ऋतु जैन को बढ़त मिली है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति एसके पालो व वरिष्ठ अधिवक्ता नमन नागरथ ने बताया कि सहायक रिटर्निंग आफिसर जीएस बघेल और दीपक अवस्थी व हाईपावर इलेक्शन कमेटी के सचिव प्रशांत दुबे की देखरेख में मतगणना शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो रही है। करीब 62 हजार मतों में से अब तक 40,879 मतों की गिनती पूरी हो चुकी है। इनमें 39,442 मत वैध पाए गए हैं, जबकि 1,437 मतपत्र निरस्त किए गए। बुधवार को रायसेन की शेष मतपेटियों के साथ राजगढ़ और रतलाम की मतगणना होगी। इसके बाद समय मिलने पर रीवा जिले की मतपेटियों की गिनती शुरू की जाएगी।

Next Post

यथास्थिति आदेश का गलत अर्थ निकालकर दायर याचिका निरस्त

Tue Jul 14 , 2026
जबलपुर। हाईकोर्ट के जस्टिस विवेक जैन की एकलपीठ ने कटनी की सिलिको बाईट शिक्षा उत्कर्ष समिति द्वारा दायर विविध व्यवहार प्रकरण को निरस्त करते हुए स्पष्ट किया कि पूर्व में पारित यथास्थिति आदेश का संबंध भूमि के हस्तांतरण से था, निर्माण कार्य पर रोक से नहीं। दरअसल समिति ने कटनी […]

You May Like