
उज्जैन। मायके गई पत्नी वापस नहीं लौटी को पति ने फांसी लगा ली। पुलिस ने मामला जांच में लिया है। कोतवाली थाना पुलिस ने बताया कि धोबी गली में रहने वाले योगेश पिता महेश लश्करी 40 साल ने घर में दुपट्टे के फंदे से फांसी लगा ली है। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर जांच के पहुंची इस दौरान मृतक के माता-पिता और भाई ने बताया कि योगेश धोबी का काम करता था और शराब पीने का आदी था। रात में दोस्त को कॉल कर कहा था कि माता-पिता का ध्यान रखना। वह फाजलपुरा में रहते हैं, रात में वह घर आए थे लेकिन उसने दरवाजा नहीं खोला था। सुबह दोबारा लौटे तो दरवाजा खुला हुआ था, योगेश बेडरूम में फंदे पर लटका था। परिजनों ने बताया कि पत्नी मायके गई थी जो वापस नहीं लौटी योगेश लेने भी गया था लेकिन उसने आने से मना कर दिया था संभवत: इसी के चलते उसने फांसी लगाई है।
