डब्ल्यूटीटी यूथ कंटेंडर्स और डब्ल्यूटीटी फीडर सीरीज में 10 देशों के 334 खिलाड़ी लेंगे भाग

वडोदरा, (वार्ता) देश में टेबल टेनिस को पहचान और बढ़ावा देने के लक्ष्य को लेकर शुक्रवार से शुरु हो रही डब्ल्यूटीटी यूथ कंटेंडर्स और उसके बाद डब्ल्यूटीटी फीडर सीरीज 2026 में 10 देशों के 334 खिलाड़ी भाग लेंगे।

समा इंडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स कल से शुरु हो रही डब्ल्यूटीटी यूथ कंटेंडर्स दो से पांच जनवरी तक खेली जायेगी। उसके बाद सात से 11 जनवरी तक डब्ल्यूटीटी फीडर सीरीज होगी। इन टूर्नामेंट में यूथ कंटेंडर में चार देशों के 226 खिलाड़ी और फीडर सीरीज में दस देशों के 108 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।

आज यहां आयोजित संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में वडोदरा टेबल टेनिस एसोसिएशन की अध्यक्ष जयाबेन ठक्कर ने कहा, “टीटीएबी बहुत भाग्यशाली है क्योंकि यह दूसरी बार है जब डब्ल्यूटीटी यूथ कंटेंडर वडोदरा में हो रहा है, और डब्लयूटीटी फीडर पहली बार भारत में हो रहा है। मेरे लिए इन दोनों प्रतियोगिताओं की मेजबानी करना गर्व की बात है।”

यूथ कंटेंडर दो जनवरी को अंडर-13 और अंडर-17 एकल के साथ शुरू होगा। अंडर-11, अंडर-15 और अंडर-19 कैटेगरी के मुकाबले चार और पांच जनवरी खेले जायेंगे।

पिछले वर्ष डब्ल्यूटीटी यूथ कंटेंडर्स में भारत का दबदबा रहा था, जिसमें अंकुर भट्टाचार्य और सिंड्रेला दास ने अंडर-19 लड़कों और अंडर-19 लड़कियों के एकल खिताब जीते थे, जबकि दिव्यांशी भौमिक ने अंडर-15 और अंडर-17 लड़कियों के एकल खिताब जीते थे।

 

Next Post

रिश्वतखोर पुलिस आरक्षक को हाईकोर्ट ने भेजा जेल

Fri Jan 2 , 2026
जबलपुर: रिश्वत के आरोप में ट्रायल कोर्ट द्वारा दी गयी सजा को हाईकोर्ट ने उचित ठहराते हुए पुलिस आरक्षक की अपील खारिज कर दी। हाईकोर्ट जस्टिस राजेन्द्र कुमार वाणी ने अपीलकर्ता का बेल बॉन्ड निरस्त करते हुए उसे जेल भेजने के आदेश जारी किये है।अपीलकर्ता विवेक साहू की तरफ से […]

You May Like