तेज रफ्तार ट्रक ने युवक को रौंदा, मौत

जबलपुर: मदनमहल थाना अंतर्गत महानद्दा में सुबह 4 बजे शुभ मोटर्स के सामने एक बेकाबू ट्रक ने युवक को बेरहमी से कुचल दिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है।पुलिस के मुताबिक, शेख इसराईल (45) निवासी हनुमानताल थाना क्षेत्र के न्यू आनंद नगर का आज सुबह करीब 4 बजे मदनमहल के महानद्दा क्षेत्र से गुजर रहा था.

इसी दौरान शुभ मोटर्स के सामने सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि शेख इसराईल सड़क पर दूर जा गिरा और उसे शरीर पर गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद सड़क पर चीख-पुकार मच गई। मौके पर मौजूद मोहम्मद अहमद रजा उसे इलाज के लिए तत्काल मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर भागा। हालांकि, तब तक काफी देर हो चुकी थी। डॉक्टर ने शेख इसराईल को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आसपास की दुकानों और शुभ मोटर्स में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है, ताकि फरार ट्रक और उसके चालक की पहचान की जा सके।

Next Post

मोबाइल हैक कर क्रेडिट कार्ड और यूपीआई से उड़ाए ढाई लाख

Tue Sep 1 , 2026
इंदौर: मोबाइल हैक होने के बाद क्रेडिट कार्ड से रकम ट्रांसफर करने और मोबाइल बैंकिंग के जरिए यूपीआई से पैसे निकालने के दो मामले सामने आए हैं. महू और किशनगंज थाना क्षेत्रों में हुई इन वारदातों में जालसाजों ने दो लोगों से करीब ढाई लाख रुपए ठग लिए. शिकायत मिलने […]

You May Like

मनोरंजन