एनटीपीसी की भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत

शक्तिनगर: स्थानीय शक्तिपीठ माँ ज्वालामुखी मंदिर के आसपास स्थित एनटीपीसी सिंगरौली परियोजना की अधिग्रहित भूमि पर कथित अवैध कब्जे के प्रयास की शिकायत की गई है। जानकारी के अनुसार उक्त भूमि पर एनटीपीसी द्वारा पूर्व में वृक्षारोपण कराया गया था।

आरोप है कि कुछ अराजक तत्व संगठित होकर वृक्षों की कटाई कर भूमि पर अवैध कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। मंदिर के प्राधिकृत पुजारी हेमंत मिश्रा ने बताया कि इस संबंध में परियोजना प्रमुख को लिखित रूप से अवगत करा दिया गया है। उन्होंने कहा कि मंदिर परिसर के आसपास किसी भी प्रकार का अवैध अतिक्रमण गंभीर विषय है।

Next Post

बारिश से कीचड़ में बदला कच्ची सड़क मुख्य मार्ग

Mon Jul 20 , 2026
चितरंगी : जनपद पंचायत चितरंगी अंतर्गत ग्राम पंचायत कुलकवार के लेदपुरवा से कुलकवार को जोड़ने वाली मुख्य सड़क की हालत बेहद खराब हो गई है। मामूली बारिश के बाद ही सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढों में पानी भर गया है और पूरी सड़क कीचड़ में तब्दील हो गई है। इससे […]

You May Like