
छिंदवाड़ा. जिले के पूर्व सांसद नकुलनाथ का प्लेन छिंदवाड़ा से उड़ान भरकर भोपाल जाता उसके पहले ही पायलेट ने इंजन में तकनीकी गड़बड़ी होने के कारण प्लेन को रनवे पर ही रोक दिया. पायलेट की सर्तकर्ता के चलते बड़ी दुघर्टना होने से बच गई. नकुलननाथ के साथ कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी और नकुलनाथ का स्टाफ प्लेन में सवार था. प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते दिवस शहर के नरसिंहपुर रोड स्थित अग्रवाल पैलेस लॉन में कांग्रेस का दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा था. इस आयोजन में शामिल होने के लिए विगत दिवस पूर्व सांसद नकुलनाथ, कांग्रेस प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी छिंदवाड़ा आए थे. आज सुबह जब वह भोपाल में आयोजित कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक में शामिल होने के लिए इमलीखेड़ा एयर स्ट्रिप पहुंचे और दोनों नेता प्लेन में सवार हो गए. प्लेन उड़ान भरने को तैयार हो गया लेकिर इस दौरान पायलेट को प्लेन के इंजन में तकनीकी समस्या के संकेत मिलने पर पायलट ने सतर्कता बरतते हुए विमान को उड़ाने से रोक दिया और रनवे पर खड़ा कर दिया. पायलेट की इस सर्तकर्ता से बड़ा हादसा होने से टल गया.
प्लेन से सभी को सुरक्षित उतारा ००००००००
तकनीकी खराबी का पता चलते ही पायलेट ने प्लेन को रनवे पर ही रोक दिया गया. इसके बाद नकुलनाथ, हरीश चौधरी और विमान में मौजूद अन्य स्टाफ को प्लेन से सुरक्षित नीचे उतार लिया गया. घटना के बाद विमान की तकनीकी जांच शुरू की गई. समय रहते तकनीकी समस्या का पता चलना बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। यदि विमान उड़ान भरने के बाद इंजन में खराबी आती तो स्थिति गंभीर हो सकती थी.
सड़क मार्ग से हुए रवाना ००००००
प्लेन में अचानक तकनीकी खराबी आने के कारण प्लेन की उड़ान रद्द होने के बाद दोनों नेताओं को अपनी यात्रा का माध्यम बदलना पड़ा. प्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी सड़क मार्ग से भोपाल के लिए रवाना हुए, जबकि पूर्व सांसद नकुलनाथ नागपुर का भोपाल जाना नही हो सका वे फिर नागपुर के लिए रवाना हो गए.
