नाराजी:नल जल योजनाओं की प्रगति संतोषजनक नही

सागर। मध्य प्रदेश के सागर संभागायुक्त अनिल सुचारी ने सागर संभाग में हर घर जल योजना के कार्यो की अपूर्णता और लेट लतीफी पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की है। कमिश्नर ने अधिकारियों को निर्देश दिए है कि हर घर जल योजना के निर्माण कार्यों में और अधिक लेट लतीफी बर्दास्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा है कि हर घर जल योजना के कार्य तेजी से पूर्ण कराएं जाएं और हर घर जल योजना का पानी हर घर तक पहुँचाना सुनिश्चित किया जाए। श्री सुचारी ने उक्त निर्देश सोमवार को लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिए। बैठक में सागर संभाग के बक्स्वाहा, गढ़ाकोटा, मालथौन, बंडा, देवरी, बिजावर, राजनगर में निर्माणाधीन नल जल योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए कमिश्नर ने कहा कि उक्त सभी नल जल योजनाओं की प्रगति संतोषजनक नहीं है।

कमिश्नर ने निर्देश दिए कि सभी नल जल योजनाओं को तेजी से पूर्ण कराएं अन्यथा मैं जवाबदेही तय करते हुए संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करूंगा।

कमिश्नर ने हर घर जल मिशन को शासन की अति महत्वाकांक्षी मिशन निरूपित करते हुए कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप हर घर तक स्वच्छ और शुद्ध पानी पहुँचना ही चाहिए। बैठक में पन्ना जिले में जल निगम द्वारा बनाई जा रही पवई, शाहनगर, मझगांव, दमोह जिले की जबेरा, तेन्दुखेड़ा और अन्य नल जल परियोजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए कमिश्नर ने कहा कि जब तक लोगों के घरों तक शुद्ध पानी नहीं पहुँचे तब तक प्रगति शून्य समझी जाएगी।कमिश्नर ने कहा कि अधिकारी सिर्फ सिविल वर्क कर नल जल योजनाओं, जल परियोजनाओं की प्रगति नहीं बताएँ, बल्कि हर घर जल मिशन के तहत सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ हर घर तक स्वच्छ और शुद्ध पेयजल पहुँचाएँ तभी प्रगति शत प्रतिशत मानी जाएगी।

Next Post

महाराजा ट्रॉफी नीलामी में पडिक्कल पर लगी सबसे ज्यादा बोली

Tue Jul 15 , 2025
बेंगलुरु, 15 जुलाई (वार्ता) श्रीराम कैपिटल महाराजा ट्रॉफी केएससीए टी20 नीलामी के चौथे संस्करण में आज बोली लगाने की होड़ मची रही, जिसमें स्टाइलिश बाएं हाथ के बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल पर दिन की सबसे ज्यादा बोली लगी। हुबली टाइगर्स ने पडिक्कल को 13.20 लाख रुपये में खरीदा, जिससे वह इस […]

You May Like