दतिया में किन्नर प्रत्याशी को जिताने देशभर से किन्नर अखाडों के संत और उस्ताद पहुंच रहे

दतिया: विधानसभा उपचुनाव में अब मुकाबला और रोचक होता जा रहा है। बीजेपी, कांग्रेस और आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशियों के बीच अब भारतीय गण वार्ता पार्टी की उम्मीदवार एवं किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर संजना सिंह (संजनानंद गिरी) ने भी चुनावी मैदान में दमदार एंट्री कर दी है। कार्यालय उद्घाटन के साथ उन्होंने चुनावी अभियान का आगाज किया है। जल्द ही वह जनसंपर्क और चुनावी संभायें शुरू करेंगी। उनके समर्थन में देशभर से किन्नर अखाडों के संत और उस्ताद भी दतिया पहुंचने वाले है। उनका चुनाव चिन्ह बैट्री टॉर्च है।
भोपाल निवासी संजना सिंह एमपी की पहली ट्रांसजेंडर सरकारी कर्मचारी रह चुकी है। उन्होंने सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग में सेवायें दी है। इसके अलावा वह स्वच्छ भारत मिशन और राज्य निर्वाचन आयोग की स्टेट आइकॉन भी रह चुकी है। लगभग 2 वर्ष पहले उन्होंने सरकारी नौकरी छोड़कर किन्नर अखाड़े का दामन थाम लिया और जहां उन्हें महामंडलेश्वर की उपाधि मिली है।

Next Post

घर की पहली मंजिल पर मिला कारखाना संचालक का खून से सना शव, हत्या की आशंका

Sun Jul 19 , 2026
इंदौर: चंदन नगर थाना क्षेत्र के राज नगर में रविवार सुबह एक कारखाना संचालक का घर की पहली मंजिल पर खून से सना शव मिलने से सनसनी फैल गई. मृतक के शरीर पर चोट के कई निशान मिले हैं, जबकि शव के पास खून से सना चाकू भी पड़ा था. […]

You May Like