रेल यात्रियों को चाकू मार लूटा, दो गिरफ्तार

जबलपुर: रेल यात्रियों को चाकू मार कर लूट करने वाले आरोपियों को जीआरपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। लूट का माल भी बरामद कर लिया गया है। बीती रात जबलपुर से सिकंदराबाद की यात्रा के लिए रेलवे स्टेशन जबलपुर में ट्रेन का इंतजार कर रहे यात्री नमित कुमार प्रजापति व उसके चचेरे भाई राजेश कुमार प्रजापति के साथ दो अज्ञात बदमाशों द्वारा रेलवे स्टेशन आऊटर कटनी छोर अंधेरी पुलिया के ऊपर लूटपाट कर नमित कुमार को चाकूओं से वार कर घायल कर दिया गया जिसे ईलाज के लिए मेडीकल अस्पताल मे भर्ती कराया गया।

जीआरपी ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी अभय उर्फ दस्सू चौधरी पिता हेमेन्द्र कामा चौधरी 19 वर्ष निवासी रामहरक का बगीचा छोटा पाट बाबा चौधरी मोहल्ला थाना घमापुर को पकड़ा। जिसने अपने साथी सचिन नायर पिता राजेश नायर 16 वर्ष निवासी भानतलैया के साथ मिलकर फरियादी के साथ लूट की वारदात करना बताया सचिन नायर की तलाश कर पकडा गया जो दोनों ने यात्रियों का पर्स एवं मोबाईल छीनकर फरियादी को चाकू से घायल कर भाग जाना स्वीकार किया । बदमाशों द्वारा घटना मे प्रयुक्त चाकू व कटर एवं फरियादी का मोबाईल कीमती 11500 रूपये का जप्त कराया गया दोनो बदमाशों को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया दोनों बदमाश थाना जीआरपी जबलपुर एवं अन्य थानों के पूर्व अपराधों में भी संलिप्त रहे है।

Next Post

संघ की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक: सरसंघचालक भागवत ने की समीक्षा

Sun Oct 26 , 2025
जबलपुर:राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की तीन दिवसीय अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल बैठक 30 अक्टूबर से कचनार क्लब में शुरू होने जा रही है। बैठक से पहले सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत जबलपुर में प्रवास पर हैं और शनिवार को उन्होंने आयोजन स्थल पहुँचकर तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान संघ के वरिष्ठ […]

You May Like