सीएम डॉ यादव से मिले भारतीय विदेश सेवा के प्रशिक्षु अधिकारी

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से शुक्रवार को भारतीय विदेश सेवा के वर्ष 2025 बैच के चार प्रशिक्षु अधिकारियों ने मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभी प्रशिक्षु अधिकारियों को उज्जवल भविष्य की आत्मीय शुभकामनाएं देकर स्मृति चिन्ह भी दिए।

इस अवसर पर आरसीवीपी नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी, भोपाल के संचालक मुजीबुर्रहमान ख़ान सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Next Post

पांढुरना में लू का अलर्ट: प्री-प्राइमरी से पांचवीं तक के स्कूल बंद, कलेक्टर ने जारी किए आदेश

Fri Apr 24 , 2026
पांढुरना। ग्रीष्म ऋतु के दौरान आसमान से आग उगलते सूर्य की किरणों,झुलसाने वाली धूप तथा गर्म हवाओं के थपेड़ों के चलते स्कूली छात्रों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पढ़ने की संभावनाओं को देखते हुए जिला कलेक्टर द्वारा प्री-प्राइमरी से कक्षा 5वी तक के अध्ययनरत छात्रों के लिए अवकाश घोषित किया […]

You May Like