
देवास/ सोनकच्छ। जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत छायन मैना में रोजगार सहायक के पद पर पदस्थ रोजगार सहायक हुकम सिंह मालवीय 40 वर्ष निवासी छायन मैना ने सोमवार को अपने खेत पर पेड़ पर रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुचना पर सोनकच्छ पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तथा शव को पेड़ से निचे उतरा कर पंचनामा बनाया तथा शव को पोस्टमार्टम हेतु सोनकच्छ सिविल अस्पताल लाया गया जहां पर पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया। अंतिम संस्कार ग्रह गांव छायन मैना में किया गया। पुलिस ने बताया कि आत्महत्या का कारण अज्ञात है और जांच जारी है, वहीं हुकम सिंह मालवीय के निधन से पंचायत सचिव संघ, रोजगार सहायक संघ में शौक़ की लहर दौड़ गई। दोनों संगठन के सदस्यों ने हुकम सिंह मालवीय को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
