आप की प्रदेश एवं जिला नवीन कार्यकारिणी घोषित हुई

ग्वालियर। आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी जितेंद्र सिंह तोमर द्वारा प्रदेश व नवीन जिला कार्यकारिणी घोषित हुई है। ग्वालियर-चंबल से संजय सिंह देहलवार को प्रदेश सह सचिव बनाया गया है और साथ ही उन्हें अतिरिक्त प्रभार के तौर पर फिर से जिला मीडिया प्रभारी की ज़िम्मेदारी भी मिली है। प्रदेश उपाध्यक्ष मनीक्षा सिंह तोमर और संगठन मंत्री अमित शर्मा ने यह घोषणा की। नई कार्यकारिणी से प्रदेश उपाध्यक्ष रोहित गुप्ता, प्रदेश सचिव मोहन पाल, यशवंत पटवारी, कुलदीप बाथम, पवन चोपड़ा, वीरू सिसोदिया समस्त प्रदेश पदाधिकारी समेत कई कार्यकर्ताओं ने संजय सिंह देहलवार को फूल मालाओं पहनते हुए शुभकामनाएं दीं। संजय सिंह ने पार्टी के भरोसे को ईमानदारी से निभाने की बात कही और पार्टी की तरफ से पूरे प्रदेश में मज़बूत उपस्थिति का दावा भी किया।

Next Post

आदिनाथ जन्म-तप कल्याणक पर उमड़ी आस्था,धर्ममय हुआ शहर

Thu Mar 12 , 2026
जबलपुर। प्रथम तीर्थंकर, असि-मसि-कृषि के प्रेरणास्रोत और आदि पुरुष भगवान श्री आदिनाथ जी का जन्म-तप कल्याणक जैन समाज द्वारा श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। भगवान श्री आदिनाथ जन्म-तप कल्याणक समारोह समिति के तत्वावधान में श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर दरहाई से राष्ट्र संत दिगम्बराचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज […]

You May Like