दतिया: जिले में मूसलाधार बारिश से शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। शहर की कॉलोनियों में 2 से 3 फीट तक पानी भर गया है। इंदरगढ़ कस्बे के वार्ड 11 में स्थिति गंभीर है, जहां 4 से 5 फुट पानी भरने से लोगों को नाव से आवागमन करना पड़ रहा है।कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े ने सिविल लाइन रोड स्थित सरकारी क्वार्टर्स में जलभराव का जायजा लेकर नगरपालिका को तत्काल जल निकासी के निर्देश दिए हैं। वहीं शिवपुरी के मणिखेड़ा डैम से 500 क्यूमेक्स पानी छोड़े जाने से सिंध नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया है।
*10 गांवों में अलर्ट, सांसद का दौरा स्थगित*गए
प्रशासन ने नदी किनारे बसे 10 गांवों में अलर्ट जारी किया है। स्थिति को देखते हुए सांसद भारत सिंह कुशवाह का करैरा विधानसभा दौरा स्थगित कर दिया गया है। मौसम विभाग ने ग्वालियर-चंबल संभाग के सात जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।
