उज्जैन: मध्य प्रदेश औद्योगिक विकास निगम द्वारा वैलनेस समिट का आयोजन आज होटल अंजू श्री में किया गया है, जिसमें निवेशकों से लेकर धर्म अध्यात्म योग स्वास्थ्य और सामाजिक क्षेत्र के विषय विशेषज्ञ शामिल होंगे.महाकाल की नगरी में पहले उद्योग स्थापित करते हुए रोजगार का सृजन किया, उसके बाद अब निवेश से लेकर धर्म अध्यात्म योग स्वास्थ्य और अन्य प्रकल्प के तहत वैलनेस सिटी की परिकल्पना की गई है, जिस प्रकार से उज्जैन को स्मार्ट नगरी के तौर पर अब जानते है इस तरह वेलनेस सिटी बनाएंगे।
वेलनेस-एक नई सोच
नवभारत से चर्चा में एमपीआईडीसी के कार्यकारी निदेशक राजेश राठौड़ ने बताया कि स्पिरिचुअल एंड वेलनेस समिट आज 5 जून को होगी. सीएम डॉ मोहन यादव वेलनेस-एक नई सोच के विषय पर संवाद करेंगे. निवेशकों से वन-टू-वन चर्चा करेंगे।साल 2025 को उद्योग एवं रोजगार वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। सीएम का उद्देश्य प्रदेश में आर्थिक विकास को गति देना, औद्योगिक विस्तार को प्रोत्साहित करना और व्यापक स्तर पर रोजगार के अवसर सृजित करना है
