जापान, 16 जनवरी (वार्ता) जापान के उत्तरी तट के पास अमेरिकी वायुसेना का एक एफ-35ए लड़ाकू विमान रडार से गायब हो गया। फ्लाइटरडार24 सेवा के अनुसार, यह घटना शुक्रवार को उस समय हुई जब विमान ने आपातकालीन संकेत (डिस्ट्रेस सिग्नल) भेजा था। फ्लाइटरडार 24 के आंकड़ों के मुताबिक, लॉकहीड मार्टिन का एफ-35ए लाइटनिंग-दो, लड़ाकू विमान जापान सागर के उत्तरी हिस्से से उड़ान भरकर आओमोरी शहर के दक्षिण में ज़मीनी हिस्से के ऊपर से पूर्व दिशा में गया और फिर उत्तर-पूर्व की ओर मुड़ गया। भारतीय समयानुसार लगभग 03:09 जीएमटी पर यह विमान रडार से ओझल हो गया। उड़ान संबंधी जानकारी में यह भी सामने आया है कि विमान ने उड़ान के दौरान 7700 स्क्वॉक कोड प्रसारित किया था, जिसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आपात स्थिति का संकेत माना जाता है।
Next Post
दक्षिण कोरिया की संसद ने यून- उनकी पत्नी की जांच के लिए विशेष अभियोजक विधेयक को मंज़ूरी दी
Fri Jan 16 , 2026
सोल, 16 जनवरी (वार्ता) दक्षिण कोरिया की नेशनल असेंबली ने शुक्रवार को पूर्व राष्ट्रपति यून सुक-योल और उनकी पत्नी किम कोन-ही के खिलाफ जांच जारी रखने के लिए एक नया व्यापक विशेष अभियोजक विधेयक पारित किया। दक्षिण कोरिया की योनहाप न्यूज़ एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार यह विधेयक सत्तारूढ़ डेमोक्रेटिक […]

You May Like
-
2 months ago
गुरू सही दिशा और संस्कार प्रदान करते हैं: शाह
-
2 years ago
तीसरी पारी के लिए भानू का परफार्मेंस काम आया
-
8 months ago
बहु भाषीय एआई टूल ‘भारत विस्तार’ का प्रस्ताव
