दक्षिण कोरिया की संसद ने यून- उनकी पत्नी की जांच के लिए विशेष अभियोजक विधेयक को मंज़ूरी दी

सोल, 16 जनवरी (वार्ता) दक्षिण कोरिया की नेशनल असेंबली ने शुक्रवार को पूर्व राष्ट्रपति यून सुक-योल और उनकी पत्नी किम कोन-ही के खिलाफ जांच जारी रखने के लिए एक नया व्यापक विशेष अभियोजक विधेयक पारित किया। दक्षिण कोरिया की योनहाप न्यूज़ एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार यह विधेयक सत्तारूढ़ डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ़ कोरिया की ओर से पेश किये जाने के बाद नेशनल असेंबली के पूर्ण सत्र में पारित किया गया। इस विधेयक का उद्देश्य उन अनसुलझे मुद्दों और नये उठे संदेहों पर विचार करना है जिनकी पिछले तीन विशेष अभियोजक टीमों ने ठीक से जांच नहीं की थी और जिनकी जांच अब समाप्त हो चुकी है।

यह विधेयक 2024 में तीन दिसंबर की आपातकालीन मार्शल लॉ घटना से संबंधित विद्रोह और बाहरी ताकतों के साथ मिलीभगत के आरोपों के साथ-साथ पूर्व राष्ट्रपति दंपति से जुड़े चुनाव में हस्तक्षेप और सत्ता के दुरुपयोग के विभिन्न संदेहों की व्यापक जांच पर केंद्रित है। यह विधेयक गुरुवार को विचार-विमर्श के लिए नेशनल असेंबली में पेश किया गया था। देश की मुख्य रूढ़िवादी विपक्षी पार्टी पीपल्स पावर पार्टी ने इस विधेयक की आलोचना करते हुए इसे रूढ़िवादी ताकतों को दबाने के उद्देश्य से राजनीतिक रूप से प्रेरित कदम बताया और इसे पारित होने से रोकने की कोशिश की। नतीजतन, यह विधेयक शुक्रवार को पारित हो गया।

Next Post

'मेरा इरादा किसी को आहत करने का नहीं था': विवाद पर बोले हनी सिंह

Fri Jan 16 , 2026
नयी दिल्ली, 16 जनवरी (वार्ता) रैपर यो यो हनी सिंह एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। दिल्ली में हुए उनके एक शो का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उन पर कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणियां करने का आरोप लगा है, जिसके चलते उन्हें ऑनलाइन तीखी […]

You May Like