मोबाइल कोर्ट देख दुकानें बंद कर गायब हुए व्यापारी

इंदौर: शनिवार को नगर निगम की मोबाइल कोर्ट मालवा मिल मुख्य सड़क पर पहुंची. मोबाइल कोर्ट के साथ नगर निगम का भारी अमला मौजूद था. निगम मोबाइल कोर्ट की भनक लगते ही दुकानें बंद कर व्यापारी गायब हो गए. स्थिति यह थी कि बंद दुकानों के बाहर निगम अमले के अधिकारी और कर्मचारी बैठे रहे.नगर निगम के मोबाइल कोर्ट हर शनिवार रविवार शहर के विभिन्न क्षेत्रों में अतिक्रमण और स्पॉट फाइन की कार्रवाई करती है. आज दोपहर मोबाइल कोर्ट मालवा मिल चौराहे से पाटनीपुरा मुख्य सड़क पर कार्रवाई करने पहुंची. मोबाइल कोर्ट के साथ बड़ी संख्या में नगर निगम के सहायक राजस्व अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे.

साथ ही नगर निगम की 20 से ज्यादा गाडियां और ट्रकों भी मौजूद थे. भारी अमले को देख क्षेत्र में हड़कंप मच गया. स्थिति यह हो गई कि राहगीर भी कुछ समझ नहीं पा रहे थे और मौके पर मौजूद कर्मचारियों से पूछ रहे थे कि अचानक नगर निगम का इतना बड़ा अमला क्यों मौजूद है. कुछ कर्मचारियों ने मोबाइल कोर्ट के जानकारी दी. अतिक्रमण और स्पॉट फाइन को लेकर मालवा मिल चौराहे पर मोबाइल कोर्ट ने चालान बनाना शुरू किया. वैसे ही क्षेत्र के अधिकांश व्यापारी दुकानें बंद कर मौके से गायब हो गए. स्थिति यह थी कि पाटनीपुरा चौराहे से तीन पुलिया वाले रास्ते पर भी एक तरफ की दुकानें बंद कर व्यापारी भागते नजर आए.

तीन घंटे चली कार्रवाई
नगर निगम के मौके पर मौजूद तीन सहायक राजस्व अधिकारी ने सिर्फ इतना बताया कि 40 से ज्यादा चालान बन गए होंगे और सड़क के दोनों तरफ कार्रवाई तीन घंटे से ज्यादा चलेगी. इस बारे में मोबाइल कोर्ट के न्यायधीश से जानकारी मांगी गई, तो उन्होंने मैं अधिकृत नहीं हूं और नाम का भी कहीं उल्लेख करने का मना किया.

Next Post

हाईकोर्ट में डेली कॉलेज की याचिका खारिज, पिंटू को मिला स्थगन

Sun Mar 29 , 2026
इंदौर: शहर के प्रतिष्ठित डेली कॉलेज के हाईकोर्ट ने याचिका खारिज कर दी है. वहीं शहर के बड़े जमीन मालिक पिंटू छाबड़ा को प्रशासन के खिलाफ स्थगन मिल गया है. दोनों पर जिला प्रशासन ने 2.5 करोड़ डायवर्शन टैक्स की वसूली निकाली है.पिछले दिनों जिला प्रशासन ने शहर के प्रतिष्ठित […]

You May Like