चांदपुर गांव में संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका कुछ संदिग्ध हिरासत में 

रहली। रहली थाना क्षेत्र के देवरी रोड पर चांदपुर गांव में आज शनिवार की सुबह स्टैंड पर संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव मिला। जिसकी पहचान हम्माल अनिल अहिरवार के रूप में की गई। पुलिस ने तत्काल एफएसएल टीम को सूचना कर चांदपुर पहुंची और पंचनामा तैयार किया । पुलिस के अनुसार अनिल अहिरवार गल्ला व्यापारी शुभम जैन के यहां काम करता था। रात परिवार वालों से बात भी हुई दिनभर की हम्माली का हिसाब कर अपने साथियों के साथ वहां से वापस आ गया था सभी के साथ घर गया और फिर लौट कर आ गया इसके बाद अनिल घर नहीं पहुंचा ।इस स्थिति में परिवारजन इसे सोची समझी हत्या बता रही हैं। पुलिस ने कुछ संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार भी किया है ।उक्त घटना के बाद परिजनों एवं गांव के लोगों ने बस स्टैंड पर शव को रखकर चक्का जाम कर दिया। रहली से नायब तहसीलदार अहिरवार एवं तहसीलदार मौके पर पहुंचे ,लोगों को समझाया और आश्वासन दिया। तब जाकर जाम समाप्त हुआ। इस बीच एफएसएल टीम ने घटनास्थल का नक्शा तथा मृतक के शरीर के ब्लड आदि के सैंपल भी लिए और पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए रैली अस्पताल भेजा। पश्चात परिजनों को सोपा अंतिम संस्कार शाम चांदपुर में ही किया गया।

Next Post

ट्रक में भरी थीं 26 भैंसें, मुकदमा दर्ज; पशु तस्करी के कॉरिडोर के रूप में विकसित हो रहा नेशनल हाईवे

Sat Dec 27 , 2025
अशोकनगर। बहादुरपुर पुलिस ने शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात बंगला चौराहा और घाट बमूरिया के बीच 26 भैंसों से भरा एक ट्रक पकड़ा है। ये भैंसें विदिशा के सिरोंज से उत्तर प्रदेश के झांसी-आगरा ले जाई जा रही थीं। पुलिस ने मौके से ट्रक चालक और क्लीनर को गिरफ्तार कर लिया […]

You May Like