महिला दिवस पर कर्मचारी सम्मानित

जबलपुर: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जबलपुर के मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के सभागार में सोमवार को महिला दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आयोजित संगोष्ठी में मंडल कार्मिक अधिकारी (स्वतंत्र प्रभार) वरुण चतुर्वेदी द्वारा मंडल रेल प्रबंधक कमल कुमार तलरेजा का सेपलिंग भेंट कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में डीआरएम ने मंडल की 33 नारीशक्तियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया अपने उद्बोधन में मंडल रेल प्रबंधक कमल कुमार तलरेजा ने भारतीय रेल में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी, उनकी कर्त्तव्यपरायणता, कार्यकुशलता तथा समाज एवं संगठन के विकास में उनके महत्वपूर्ण योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि महिलाएं आज प्रत्येक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रही हैं और भारतीय रेलवे में भी उनकी भूमिका निरंतर सशक्त होती जा रही है।
इनकी रही भागीदारी
इस अवसर पर मंडल कार्मिक अधिकारी वरुण चतुर्वेदी तथा सहायक कार्मिक अधिकारी (कल्याण) सचिपति नंदन ने भी उपस्थित महिला कर्मचारियों को संबोधित किया तथा उनके योगदान की सराहना की। संगोष्ठी में मंडल के विभिन्न विभागों की महिला कर्मचारियों ने भी अपने विचार एवं अनुभव साझा किए।कार्यक्रम के दौरान मंडल रेल प्रबंधक द्वारा उत्कृष्ट कार्य के लिए जबलपुर मंडल के विभिन्न विभागों की 33 महिला कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सीबीटी सेंटर में आईटी से संबंधित एक कार्यशाला तथा क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें महिला कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर मंडल के विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Next Post

एक करोड़ की चोरी बन गई पुलिस के लिए चुनौती

Tue Mar 10 , 2026
जबलपुर: ग्वारीघाट थाना अंतर्गत सुखसागर वैली पोलीपाथर में 23 जनवरी हुई एक करोड़ से अधिक की चोरी सुलझाना अब पुलिस के लिए चुनौती बन चुका है। महीनों बाद भी पुलिस के हाथ खाली है। सीसीटीव्ही कैमरों से सुराग नहीं लगा है जबकि 100 से अधिक सीसीटीव्ही कैमरों के फुुटेज खंगाले […]

You May Like

मनोरंजन