एसपी कार्यालय पहुंची महिला का सनसनीखेज आरोप

गुना: जिले में मानवता को शर्मसार कर देने वाला एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां हड्डीमील जगनपुर निवासी चंदो बानो ने अपने ही पति और अन्य लोगों पर खुद को बेचने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक कार्यालय में न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता की इस शिकायत से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

पीड़िता चंदो बानो ने एसपी को दिए गए आवेदन में बताया कि वर्ष 2018 में अनीश शाह नामक व्यक्ति ने उसे बहला-फुसलाकर शादी की थी और वर्तमान में उनके तीन बच्चे भी हैं। पीड़िता का आरोप है कि उसके पति अनीश शाह ने जाफरीन नामक महिला के साथ मिलकर साजिश रची और उसका सौदा आमिर पठान नामक व्यक्ति के हाथों कर दिया।

चंदो का कहना है कि खरीदने वाला शख्स आमिर पठान उसके साथ लगातार बुरा बर्ताव करता था और उसे घर के एक कमरे में बंद कर रखता था। किसी तरह वह अपनी जान बचाकर वहां से भागने में सफल रही और सीधे एसपी कार्यालय पहुंची। पीड़िता ने आरोपी पति अनीश शाह, बिचौलिया महिला जाफरीन और खरीददार आमिर पठान के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। साथ ही, उसने एसपी से गुहार लगाई है कि उसके तीनों बच्चों को भी सुरक्षित वापस दिलाया जाए, जो फिलहाल उसकी सास के पास रह रहे हैं।

Next Post

भारत और उज्बेकिस्तान के बीच यूरेनियम आपूर्ति संबंधी समझौता देश की भविष्य की ऊर्जा जरूरतों के लिए अहम : भाजपा

Mon Aug 31 , 2026
नयी दिल्ली, 31 अगस्त (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उज्बेकिस्तान दौरे को ऐतिहासिक बताते हुए कहा है कि इस दौरान दोनों देशों के बीच यूरेनियम आपूर्ति को लेकर हुआ समझौता देश की भविष्य की ऊर्जा जरूरतों के लिए अहम है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु […]

You May Like