पानी और सीवर शुल्क में भारी वृद्धि की खबरों पर महापौर ने आपत्ति जताई

ग्वालियर: नगर निगम द्वारा पानी और सीवर शुल्क में भारी वृद्धि की खबरों पर महापौर डॉ. शोभा सतीश सिंह सिकरवार ने आपत्ति जताते हुए नगरीय प्रशासन विभाग को पत्र लिखा है। उन्होंने प्रमुख सचिव एवं आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, भोपाल को पत्र लिखकर आग्रह किया है कि शुल्क वृद्धि संबंधी किसी भी प्रस्ताव पर निर्णय न लिया जाए। दरअसल, हाल ही में खबरें प्रकाशित हुई थीं कि निगम आय बढ़ाने के लिए पानी का शुल्क 150 से बढ़ाकर 589 और सीवर का शुल्क 116 वसूलने की तैयारी कर रहा है, और यह प्रस्ताव शासन स्तर पर लंबित है।

महापौर डॉ. सिकरवार ने पत्र में स्पष्ट किया है कि मेयर-इन-कौंसिल या निगम परिषद द्वारा इस तरह की शुल्क वृद्धि के संबंध में कोई निर्णय पारित नहीं किया गया है। इस तरह के शुल्क वृद्धि की जानकारी उनके संज्ञान में नहीं लाई गई है। महापौर ने कहा कि वर्तमान में शहर में जल भराव, सीवर समस्या और नियमित पेयजल उपलब्धता की अनिश्चितता के चलते जनता में पहले से ही आक्रोश है। ऐसे में शुल्क वृद्धि करना उचित नहीं होगा।

Next Post

मिसेज यूनिवर्स ब्यूटी प्रिंसेस 2025 शिविका सिंह आज ग्वालियर में

Tue Oct 14 , 2025
ग्वालियर: मध्य प्रदेश एवं भारत का नाम रोशन करने वाली सेवंथ रनर्स अप, मिसेज यूनिवर्स ब्यूटी प्रिंसेस 2025 शिविका सिंह का आज मंगलवार को ग्वालियर आगमन होगा। आज शाम 4 बजे दीनदयाल मॉल, एमएलबी रोड पर उनका अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया है। Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email […]

You May Like