सरपंच के भाई ने लगाई फांसी

नरसिंहपुर, 17 अप्रैल (वार्ता) मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव की एक ग्राम पंचायत के सरपंच के भाई ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

गोटेगांव पुलिस सूत्रों ने बताया कि ग्राम पंचायत श्रीनगर के सरपंच प्रेमलाल हजयारिया के छोटे भाई दयाशंकर हजयारिया (38) ने बुधवार और गुरुवार की दरमियानी रात साड़ी का फंदा बना कर आत्महत्या कर ली।

पुलिस ने बताया कि देर रात मृतक की मां उसके कमरे की लाइट जलती देख कर कमरे में गईं तो उसे फांसी पर लटकते हुए पाया। परिजन उसे फौरन अस्पताल लेकर गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

वहीं जिले के सिंहपुर पुलिस चौकी के तहत जैतपुर टोल नाका के पास एक अज्ञात वाहन के चार पहिया वाहन को टक्कर मार देने से वह वाहन पेड़ से टकरा गया। हादसे में थाना मुंगवानी के गोरखपुर निवासी सुनील ज्योतिषी (40) की मौत हो

गई।

हादसा कल देर रात हुआ। पुलिस सूत्रों के अनुसार मृतक जिला मुख्यालय पर एक शादी समारोह में हिस्सा लेने गए थे। देर

रात वापस घर जा रहे थे, तभी यह घटना घटित हो गई। मामले की जांच सिंहपुर पुलिस चौकी द्वारा की जा रही है।

Next Post

हत्या के प्रयास के तीन दोषियों को सजा

Thu Apr 17 , 2025
भिंड, 17 अप्रैल (वार्ता) मध्यप्रदेश की भिंड जिला न्यायालय ने चार साल पुराने हत्या के प्रयास के मामले में तीन आरोपियों को दोषी करार देते हुए कठोर कारावास की सजा सुनाई है। दो आरोपियों को सात-सात वर्ष और एक आरोपी को आठ वर्ष की सजा सुनाई गई है। अभियोजन पक्ष […]

You May Like