दमोह। हिंडोरिया थाना के वार्ड क्रमांक 05 के पहाड़ी क्षेत्र में स्थित डबरा तालाब में रविवार को एक युवक का शव पड़ा मिला। मृतक की पहचान ऋषभ उर्फ सोनू नामदेव पिता ललित नामदेव, उम्र 35 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 09, हिंडोरिया के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार तालाब के किनारे ही मृतक की मोटरसाइकिल भी खड़ी मिली। स्थानीय लोगों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी अंजलि अग्निहोत्री ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उपनिरीक्षक अशोक सिंह एवं प्रधान आरक्षक मयूर बडगईयां को मौके पर भेजा। पुलिस टीम ने मौका स्थल का निरीक्षण किया और शव को तालाब से बाहर निकलवाया। पुलिस द्वारा पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Next Post
वाराणसी से वड़नगर के लिए निकली बाइक यात्रा का बहरी में हुआ स्वागत
Sun Sep 20 , 2026
देवसर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा से राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत काशी से वड़नगर गुजरात तक निकाली जा रही जल, जन सेवा संकल्प बाइक यात्रा के माध्यम से राष्ट्रभक्ति एवं सेवा का संदेश लेकर निकले युवा साथियों का विधानसभा क्षेत्र सिहावल […]

You May Like
-
7 months ago
जापान में बस और कार की टक्कर, 9 बच्चों सहित 14 घायल