ग्वालियर मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की वार्षिक प्रवेश क्षमता 200 से बढ़ाकर 250 सीट हुई

ग्वालियर: गजराराजा चिकित्सा महाविद्यालय (जीआरएमसी) ने चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग के मेडिकल असेसमेंट एंड रेटिंग बोर्ड (एमएआरबी) ने महाविद्यालय में एमबीबीएस की वार्षिक प्रवेश क्षमता 200 से बढ़ाकर 250 सीट करने की अनुमति प्रदान कर दी है। यह अनुमति शैक्षणिक सत्र 2026-27 से प्रभावी होगी।

एनएमसी ने 12 जुलाई को जारी लेटर ऑफ परमिशन के माध्यम से 50 अतिरिक्त सीटों पर प्रवेश की औपचारिक स्वीकृति दी है। इस स्वीकृति के साथ ही अब जीआरएमसी प्रदेश के उन सरकारी मेडिकल कॉलेजों की श्रेणी में शामिल हो गया है, जहां प्रतिवर्ष 250 विद्यार्थियों को एमबीबीएस में प्रवेश मिलेगा। अनुमति मिलने के बाद महाविद्यालय परिसर में खुशी का माहौल है।

Next Post

यूएई ने टैंकरों पर ईरान के 'दुस्साहसिक' हमले की कड़ी निंदा की

Tue Jul 14 , 2026
दुबई, 14 जुलाई (वार्ता) संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने सोमवार को होर्मुज जलडमरूमध्य में अपने दो तेल टैंकरों पर हुए कथित ईरानी मिसाइल हमले की कड़ी निंदा करते हुए इसे “दुस्साहसिक हमला” और अंतरराष्ट्रीय कानून का गंभीर उल्लंघन बताया। इस बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की कि अमेरिका […]

You May Like