मुनाफे का झांसा देकर 25 लाख हड़पे, एफआईआर दर्ज 

जबलपुर। त्रिमूर्ति कार्प साईस के संचालक एवं प्रोप्राईटर सुनील कुमार कुशवाहा ने षड्यंत्र रचकर व्यापार में मुनाफे का झांसा देते हुये 25 लाख रूपये लेकर हड़प लिए।

पुलिस ने बताया कि राजीव गांगरा निवासी नरसिंह बिल्डिंग कम्पाउंड, रानीताल चौक, पं. भवानी प्रसाद तिवारी वार्ड, ने लिखित शिकायत कर बताया कि उसकी बेटी भक्ति जैन एवं त्रिमूर्ति कार्य साईस के संचालक एवं प्रोप्राईटर सुनील कुमार कुशवाहा के मध्य एक अनुबंध, 22 दिसंबर 2023 को आपसी सहमति से व्यापार करने के लिये निष्पादित किया गया था। इकरारानामा अनुसार पुत्री भक्ति जैन के खाते से 25 लाख रूपये बैंक ऑफ महारष्ट्र के चैक के माध्यम से त्रिमूर्ति कार्प साईस के संचालक एवं प्रोप्राईटर सुनील को व्यापार में सहयोग करने प्रदान किये गये थे। शर्तों के अनुसार उसकी पुत्री एवं सुनील कुमार कुशवाहा के मध्य खाद-बीज का कय विकय दोनों की राजामंदी एवं एक दूसरे की सहमति से एक दूसरे के सामने, व्यापार किये जाने की शर्त एवं सुनील कुमार कुशवाहा की फर्म के माध्यम से क्रय-विक्रय किया जायेगा। इकरारनामा में यह भी तय हुआ कि व्यवसाय में होने वाले समस्त लाभ को सुनील कुमार कुशवाहा उसकी पुत्री भक्ति जैन को दो लाख पचास हजार रूपए से तीन लाख पचहत्तर हजार रूपए निश्चित रूप से प्रत्येक तीन माह में अदा करेगा। त्रिमूर्ति कार्प साईस के संचालक एवं प्रोप्राईटर सुनील कुमार कुशवाहा के द्वारा छल कपट करते हुये व्यापार के लिए 25 लाख रुपये लेकर हड़पने के साथ मूल राशि एवं लाभांश राशि प्रदान न करते हुये धोखाधड़ी की।

Next Post

दुकान संचालक की हत्या

Mon Sep 22 , 2025
जबलपुर। पाटन थाना अंतर्गत धनेटा में एक दुकानदार रघुवीर सिंह लोधी 55 वर्षीय की हत्या कर दी गई। हत्या किसने और किन कारणों से की है इसका फिलहाल पता नहीं चल सका है। मृतक के चेहरे में गंभीर चोट है। सूचना पर पहुंची पुलिस अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला […]

You May Like