
जबलपुर। पाटन थाना अंतर्गत धनेटा में एक दुकानदार रघुवीर सिंह लोधी 55 वर्षीय की हत्या कर दी गई। हत्या किसने और किन कारणों से की है इसका फिलहाल पता नहीं चल सका है। मृतक के चेहरे में गंभीर चोट है।
सूचना पर पहुंची पुलिस अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गई है। पाटन एसडीओपी लोकेश डाबर ने बताया कि दुकान संचालक की हत्या सिर में वार कर की गई है। आरोपी का पता लगाया जा रहा है।
