
इटारसी। चौरिया कुर्मी समाज महासंघ का द्वितीय वर्ष प्रदेश स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह रविवार को साईं कृष्णा रिसोर्ट, इटारसी में आयोजित हुआ। भारी बारिश के बावजूद हजारों प्रतिभाओं और समाजिक बंधुओं की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। इस अवसर पर 263 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई। महासंघ अध्यक्ष नवीन पटेल ने सभी का स्वागत किया। मुख्य अतिथि श्रीमती ममता पटेल, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय समाज और अध्यक्ष कुशल पटेल ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। विशिष्ट अतिथियों में अरुण पटेल, राजेश गौर, जीएल पटेल, महाराज सिंह, तेज कुमार गौर और प्रदेश युवा अध्यक्ष रहे।
समाज के भूतपूर्व सैनिकों, खेल एवं शिक्षा क्षेत्र की उत्कृष्ट प्रतिभाओं, IIT और JEE में सफल छात्रों, 10वीं एवं 12वीं में 80% से अधिक अंक प्राप्त करने वालों और सामाजिक एवं पर्यावरण कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया।
कार्यक्रम की खासियत रही कि मंच केवल प्रतिभाओं के नाम रहा। महाराष्ट्र वर्धा के दक्ष अलोने ने 20 गोल्ड मेडल जीतने के बाद लाठी कला का शानदार प्रदर्शन किया।
संपूर्ण कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन पूर्व जिला अध्यक्ष बहादुर चौधरी ने किया।
