दुबई, 05 सितंबर (वार्ता) पाकिस्तान की महिला टीम ने शनिवार को महिला एशिया कप ग्रुप ए मुकाबले में टॉस जीतकर भारत के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।
आज यहां पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना ने टॉस जीतने के बाद कहा, “हम पहले अधिक से अधिक रन बनाना चाहते हैं। हमें पता है कि हमारी गेंदबाजी अच्छी है, हम उन्हें कम स्कोर पर रोकने का प्रयास करेंगे। हम पिच के हिसाब से खेलना चाहते हैं। हमारी टीम कोई बदलाव नहीं है।”
