
*मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में वायरलाइन ब्रॉडबैंड मार्केट में Jio का दबदबा; 61.9% हिस्सेदारी के साथ नंबर व*
*जियो का अगस्त 2026 में वायरलेस मोबाइल सब्सक्राइबर बेस 5.11 करोड़ तक पहुंचा*
*भोपाल:* मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में डिजिटल क्रांति को नई गति देते हुए Reliance Jio की JioFiber और AirFiber सेवाएं तेजी से लोगों की पहली पसंद बन रही हैं। इन सेवाओं के माध्यम से अब तक दोनों राज्यों में 22.27 लाख से अधिक घर हाई-स्पीड इंटरनेट से जुड़ चुके हैं।
टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) की रिपोर्ट के अनुसार, जियो ने एक बार फिर मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ सर्किल में सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड सब्सक्राइबर जोड़े हैं। अगस्त 2026 में जियो से 2.07 लाख नए मोबाइल सब्सक्राइबर जुड़े, जबकि JioFiber और Jio AirFiber ब्रॉडबैंड सेवाओं को 61.5k नए उपभोक्ताओं ने अपनाया। मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ टेलीकॉम सर्किल के वायरलाइन मार्केट में जियो की हिस्सेदारी 61.9 फीसदी है, तो वहीं वायरलेस मार्केट शेयर 58.5 प्रतिशत तक पहुंच गया है।
TRAI के आंकड़ों के मुताबिक, मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ सर्किल में कुल मोबाइल सब्सक्राइबर की संख्या 8.7 करोड़ से अधिक हो चुकी है, जिसमें अकेले जियो के 5.11 करोड़ मोबाइल सब्सक्राइबर हैं। वहीं दोनों राज्यों में फिक्स्ड वायरलेस एक्सेस (FWA), UBR FWA सेगमेंट और वायरलाइन ब्रॉडबैंड ग्राहकों की कुल संख्या 36 लाख से अधिक है। इसमें जियो के 22.27 लाख से अधिक ब्रॉडबैंड सब्सक्राइबर हैं, जो इस क्षेत्र में कंपनी की मजबूत पकड़ को दर्शाते हैं।
जियोहोम ने डिजिटल मनोरंजन और हाई-स्पीड इंटरनेट को हर घर तक पहुंचाने के लिए बेहद किफायती सर्विस पैक पेश किए हैं। कंपनी ने विशेष रूप से टीवी मनोरंजन पसंद करने वाले ग्राहकों को ध्यान में रखते हुए ‘टीवी-ओनली’ पैक लॉन्च किया है।
*‘टीवी-ओनली’ पैक*
इस पैक के तहत ग्राहक प्रभावी रूप से मात्र 400 रुपये प्रति माह की लागत पर टीवी मनोरंजन का लाभ ले सकते हैं। यह पैक 2 महीने और 5 महीने की अवधि के विकल्पों में उपलब्ध है। इसके माध्यम से ग्राहक 1,000 से अधिक लाइव टीवी चैनलों का आनंद ले सकते हैं। इनमें 200 से अधिक HD चैनल और 15 से अधिक क्षेत्रीय भाषाओं के चैनल शामिल हैं।
*‘वाई-फाई-ओनली’ पैक*
इसी तरह, केवल इंटरनेट की सुविधा चाहने वाले ग्राहकों के लिए ‘वाई-फाई-ओनली’ पैक भी उपलब्ध हैं। 30 Mbps स्पीड वाला पैक 2,200 रुपये में 5 महीने के लिए उपलब्ध है, जिसकी प्रभावी मासिक लागत 450 रुपये प्रति माह है। वहीं, 100 Mbps स्पीड वाला पैक 3,000 रुपये में 5 महीने के लिए उपलब्ध है, जिसकी प्रभावी मासिक लागत 600 रुपये प्रति माह है।
ग्राहकों की अलग-अलग जरूरतों को ध्यान में रखते हुए जियोहोम ने ऑल-इन-वन विकल्प भी उपलब्ध कराए हैं। 3-इन-1 कॉम्बो पैक में 30 Mbps की इंटरनेट स्पीड, 1,000 लाइव टीवी चैनल और 12 OTT ऐप्स की सुविधा उपलब्ध है। यह पैक 2,222 रुपये में 4 महीने के लिए लिया जा सकता है, जिसकी प्रभावी मासिक लागत 555 रुपये प्रति माह है।वहीं, 100 Mbps स्पीड वाला कॉम्बो पैक 2,122 रुपये में 3 महीने के लिए उपलब्ध है। इसकी प्रभावी मासिक लागत 707 रुपये प्रति माह है।
इन नए पैक्स के माध्यम से जियोहोम ग्राहकों को उनकी जरूरतों और बजट के अनुरूप टीवी, मनोरंजन और हाई-स्पीड इंटरनेट के किफायती तथा सुविधाजनक विकल्प उपलब्ध करा रहा है।
कंपनी का कहना है कि ग्राहकों की बढ़ती डिजिटल जरूरतों को ध्यान में रखते हुए नेटवर्क और सेवाओं का लगातार विस्तार किया जा रहा है। इच्छुक ग्राहक कंपनी की वेबसाइट www.jio.com पर जाकर अपनी आवश्यकतानुसार पंजीकरण करा सकते हैं।
