चेहरे से डिजाइन तक बदलाव, भोपाल की देवी प्रतिमाओं में बंगाल का असर

भोपाल। भोपाल की देवी प्रतिमाओं में इस बार दिख रहा है बंगाल का खास कनेक्शन।

शहर में देवी प्रतिमाओं को नया रूप देने के लिए बंगाल से आए कारीगर भी जुटे हैं।

बंगाल से आए इन कारीगरों की पहचान है उनकी खास मूर्तिकला तकनीक और बारीक काम।

प्रतिमाओं के चेहरे की बनावट, आंखों की डिजाइन और सजावट में उनकी अलग शैली साफ नजर आती है।

स्थानीय कारीगर भी सालों से देवी प्रतिमाएं तैयार कर रहे हैं, लेकिन बंगाल के कारीगरों की तकनीक और डिजाइन का असर अब भोपाल की प्रतिमाओं में भी दिखाई देने लगा है।

इसी वजह से इस बार कई प्रतिमाओं के पारंपरिक स्वरूप में बदलाव देखने को मिल रहा है—कहीं चेहरे की बनावट बदली है, तो कहीं सजावट और डिजाइन में नया प्रयोग किया गया है।

यानी भोपाल की देवी प्रतिमाओं में इस बार आस्था के साथ बंगाल की कला और स्थानीय हुनर का अनोखा मेल देखने को मिल रहा है।

Next Post

जबलपुर में जुआ फड़ों पर पुलिस का शिकंजा, 12 जुआरी गिरफ्तार; 25 हजार रुपए जब्त

Tue Oct 6 , 2026
जबलपुर, जबलपुर के पनागर और सिहोरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने जुआ फड़ों पर छापा मारकर 12 जुआरियों को गिरफ्तार किया। कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे और जुआ फड़ से 25 हजार रुपए नकद और ताश के पत्ते जब्त किए गए। पुलिस ने दोनों मामलों में कार्रवाई की है। […]

You May Like