हर जरुरतमंद के चेहरे पर मुस्कान लाना ही सरकार का मक़सद- ऊर्जा मंत्री तोमर

ग्वालियर: ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के 38 रेसकोर्स रोड स्थित शासकीय कार्यालय पर 293 हितग्राहियों को राज्य और केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के हितलाभ प्रमाण पत्र वितरित किए गए । ऊर्जा मंत्री तोमर ने कार्यक्रम के दौरान भेजे अपने संदेश में कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार का मकसद हर जरुरतमंद को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाकर उनके चेहरे पर मुस्कान लाना है। उन्होंने कहा कि ग्वालियर को विकसित और समृद्ध शहर की पहचान दिलाना ही प्रदेश सरकार का संकल्प है।

इसकी पूर्ति के लिए हम सभी को मिलकर डाक्टर मोहन यादव और केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के नेतृत्व में प्रयासरत हैं। अपने संदेश के जरिए उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि हर समस्या का समाधान निर्धारित समय सीमा में हो तथा कोई भी शिकायतकर्ता निराश न हो। अपने संदेश में ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अंतिम छोर के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचे इसके लिए हर जिला, तहसील स्तर पर जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है।

इस दिशा में सरकार सतत प्रयत्नशील है। उन्होंने कहा कि विकास का यह सिलसिला अभी थमने वाला नहीं है। शहर के प्रत्येक नागरिक को अच्छी शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवा मुहैया कराना ही शासन की प्राथमिकता है।अपने संदेश के माध्यम से ऊर्जा मंत्री तोमर ने आव्हान किया कि हम सब मिलकर यह संकल्प लें कि अपने जीवन में स्वच्छता को अपनाएंगे और एक नया स्वस्थ, हरा-भरा, नशा मुक्त समाज बनाएंगे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि विकास की दिशा में यह कदम स्वच्छता, सुरक्षित जल और बेहतर जीवन सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण साबित होगा। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह ने कहा कि ग्वालियर सांस्कृतिक, औद्योगिक और पर्यटन केन्द्र के रुप में विकसित हो रहा है। बीते कुछ समय में शहरी बुनियादी ढांचे के उन्नयन के साथ-साथ पर्यावरण से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर ध्यान दिया गया है। उन्होंने कहा कि ग्वालियरवासियों को हम सभी से काफी उम्मीदें हैं।
इस दौरान ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के भतीजे सूर्यप्रताप सिंह तोमर (हितांशु भैया ) और भाजपा के मंडल अध्यक्ष ने 293 हितग्राहियों को राज्य और केन्द्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के हित लाभ के प्रमाण पत्र प्रदान किए। जिसमें 62 हितग्राहियों को विधवा, वृद्धावस्था तथा विकलांग पेंशन के प्रमाणपत्र, 112 हितग्राहियों को राशन पात्रता पर्ची, 93 महिलाओं को कामकाजी महिला कार्ड, 26 हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना अंतर्गत पांच लाख रुपए तक के मुफ्त इलाज हेतु आयुष्मान कार्ड शामिल हैं।

Next Post

माएके आई महिला का फंदे पर मिला शव

Wed Sep 16 , 2026
सतना : जिस लडक़ी का विवाह महज 2 महीने पहले हुआ हो और त्योहारों के अवसर पर वह पहली बार माएके वापस लौटी हो, उसके साथ आखिरकार ऐसा क्या हुआ कि उसका शव फंदे पर लटका पाया गया. पुलिस द्वारा प्रकरण दर्ज कर विवेचना करते हुए कुछे ऐसे ही सवालों […]

You May Like