श्री चरणी ICC T20 रैंकिंग में 800 रेटिंग अंक पार करने वाली पहली भारतीय गेंदबाज बनीं। 804 रेटिंग के साथ वो शीर्ष स्थान पर पहुंच गईं है।
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की गेंदबाज श्री चरणी ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। मंगलवार को जारी आईसीसी T20 रैंकिंग में वो 800 रेटिंग अंक पार करने वाली पहली भारतीय गेंदबाज बन गई हैं। उनकी रेटिंग अब 804 हो गई है और वो गेंदबाजों की सूची में पहले स्थान पर हैं।
एशिया कप में दिया शानदार प्रदर्शन
श्री चरणी को ये सफलता एशिया कप 2026 के फाइनल में शानदार प्रदर्शन के बाद मिली है। श्रीलंका के खिलाफ फाइनल मुकाबले में उन्होंने 20 रन देकर 4 विकेट लिए थे। पूरे टूर्नामेंट में चरणी ने कुल 12 विकेट हासिल किए।
800 रेटिंग का आंकड़ा पार करने वाली चरणी दुनिया की तीसरी महिला T20 गेंदबाज हैं। उनसे पहले ऑस्ट्रेलिया की तेज गेंदबाज मेगन शट 806 रेटिंग तक पहुंच चुकी हैं। पूर्व नंबर एक गेंदबाज सोफी एक्लेस्टोन भी 802 रेटिंग हासिल कर चुकी हैं।
ICC महिला T20I गेंदबाजी रैंकिंग की टॉप-10 खिलाड़ी

पूनम यादव को छोड़ा पीछे
श्री चरणी ने इसी साल एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा T20 अंतरराष्ट्रीय विकेट लेने वाली भारतीय गेंदबाज बनने का रिकॉर्ड भी बनाया था। उन्होंने पूनम यादव का रिकॉर्ड पीछे छोड़ा था। वहीं, भारतीय ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा भी T20 गेंदबाजों की रैंकिंग में ऊपर पहुंच गई हैं।
एशिया कप फाइनल में उन्होंने 19 रन देकर 3 विकेट लिए थे। पूरे टूर्नामेंट में दीप्ति ने 14 विकेट लिए, जो सबसे ज्यादा थे। वह 4 पायदान ऊपर चढ़कर 729 रेटिंग के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गई हैं।
शेफाली वर्मा ने दिखाया कमाल
शेफाली वर्मा ने T20 बैटिंग रैंकिंग में भी काफी सुधार किया है। एशिया कप फाइनल में 68 रनों की मैच जिताऊ पारी खेलने के बाद, वो एक पायदान ऊपर चढ़कर छठे स्थान पर पहुंच गई हैं। इसके अलावा, ऑल-राउंडर रैंकिंग में भी उन्होंने पांच स्थान की छलांग लगाई है और अब वो 15वें नंबर पर हैं।
ये उछाल टूर्नामेंट में उनके शानदार प्रदर्शन की वजह से आया है, जिसमें वो विमेंस एशिया कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी रहीं। उन्होंने 47.20 के बेहतरीन औसत से कुल 236 रन बनाए। श्रीलंका के खिलाफ फाइनल में उनके जबरदस्त प्रदर्शन के दौरान, उन्होंने विमेंस T20 एशिया कप के इतिहास में सिर्फ 24 गेंदों पर सबसे तेज अर्धशतक भी लगाया।
ICC महिला T20I बल्लेबाजी रैंकिंग की टॉप-5 खिलाड़ी

