सागर, 27 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के सागर जिले के बहेरिया थाना क्षेत्र में जीप की टक्कर से मोटर साइकिल सवार तीन लोगों की मौत हो गयी है। मृतकों में पिता पुत्री शामिल हैं।
पुलिस सूत्रों के अनुसार कल शाम सेमरा दंत निवासी हेतराम पटेल (45) अपनी 18 वर्षीय पुत्री प्रीति और अंकित (19) के साथ बहेरिया स्थित बडे शंकर जी के दर्शन कर वापस जा रहा था। तभी तिंसुआ के समीप मोटर साइकिल पर सवार तीनों लोगों को बंडा की ओर से आ रही तेज रफ्तार जीप ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अंकित की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पिता पुत्री हेतराम और प्रीति की अस्पताल मे उपचार के दौरान मौत हो गयी।
पुलिस ने जीप चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है। तीनों शवों का आज जिला चिकित्सालय सागर में पोस्टमार्टम कराया गया, जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए।
Next Post
धार्मिक आयोजन के दौरान मधुमक्खी के हमले से एक की मौत, दस घायल
Thu Feb 27 , 2025
शहडोल, 27 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के शहडोल जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र के गुरा गांव के एक घर में धार्मिक आयोजन के दौरान मधुमक्खियों के हमले से एक व्यक्ति की मौत हो गयी और दस अन्य घायल हो गए हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार गुरा गांव में कुंभ स्नान कर […]

You May Like
-
1 year ago
बदले एसडीएम, नए सिरे से कार्य विभाजन
-
12 months ago
चक्रवाती तूफान मोन्था तमिलनाडु के करीब पहुंचा
-
2 years ago
दोस्त ही निकले कातिल, पिस्टल और कारतूस बरामद