शहडोल, 27 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के शहडोल जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र के गुरा गांव के एक घर में धार्मिक आयोजन के दौरान मधुमक्खियों के हमले से एक व्यक्ति की मौत हो गयी और दस अन्य घायल हो गए हैं।
पुलिस सूत्रों के अनुसार गुरा गांव में कुंभ स्नान कर आए रामकिशोर साहू के घर पर धार्मिक आयोजन में कल शाम उस समय भगदड़ मच गई, जब हवन के धुएं से परेशान मधुमक्खियों ने तीर्थयात्रियों को काटना शुरू किया। मधुमक्खियों के हमले में दस ग्रामीण घायल हो गए, जिन्हें ब्यौहारी के अस्पताल में भर्ती किया गया। वहीं, प्रेमलाल कोल (60) लापता था। जब उसे खोजा गया तो जंगल मे उसका शव मिला।
पुलिस ने आज सुबह पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। शव को देखने से मधुमक्खियों के काटने से मौत लग रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Next Post
वाहन पलटने से एक महिला की मौत, 12 घायल
Thu Feb 27 , 2025
नरसिंहपुर, 27 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले के मुंगवानी थाना क्षेत्र में आज एक पिकअप वाहन पलटने से उसमें सवार एक महिला श्रमिक की मौत हो गयी और 12 अन्य घायल हो गए। पुलिस सूत्रों के अनुसार मुंगवानी थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर दतला नाला क्षेत्र में मजदूरों […]

