नरसिंहपुर, 27 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले के मुंगवानी थाना क्षेत्र में आज एक पिकअप वाहन पलटने से उसमें सवार एक महिला श्रमिक की मौत हो गयी और 12 अन्य घायल हो गए।
पुलिस सूत्रों के अनुसार मुंगवानी थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर दतला नाला क्षेत्र में मजदूरों को ले जा रह पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। इसमें लगभग 30 श्रमिक सवार थे, जो बासनपानी क्षेत्र में कार्य के लिए जा रहे थे। हादसे के कारण महिला श्रमिक की मौके पर ही मौत हो गयी। घायल श्रमिकों को यहां जिला अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया है।
महिला के नाम का खुलासा तत्काल नहीं हो सका। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में ले लिया है।
Next Post
उज्जैन व्यापार मेले में वाहनों की खरीद पर कर में 50 प्रतिशत की छूट
Thu Feb 27 , 2025
उज्जैन, 27 फरवरी (वार्ता) उज्जैन व्यापार मेले में पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी वाहनों की खरीद पर कर में 50 प्रतिशत की छूट प्रदान की जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सोशल मीडिया के जरिए यह जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि मेले में पिछले वर्ष भी इसी […]

You May Like
-
1 year ago
इंदौर में टीम इंडिया की जीत का जश्न
