जबलपुर:पाटन थाना अंतर्गत रिंग रोड़ पुलिया के आगे ग्राम रोझा में बाइकों में भिडंत हो गई जिसमें पति-पत्नी घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक संतोष राय 35 वर्ष निवासी ग्राम सुहागपुर आदेगांव जिला सिवनी ने रिपोर्ट पत्नी श्रीमति रश्मि राय को साथ लेकर ग्राम पौड़ी पाटन दवाई कराने गया था.
मंगलवार दोपहर रिंग रोड़ पुलिया के आगे ग्राम रोझा पहॅुचा तभी सामने से आ रही मोटर सायकल क्रमांक एमपी 20 एम एच 7568 का चालक तेज गति लापरवाही से चलाते हुये उसकी मोटर सायकल में टक्कर मार दिया जिससे वह एवं उसकी पत्नी रश्मि मोटर सायकल सहित गिर गये उसे हाथ पैर एवं पत्नी को सिर, कमर पैर में चोटें आईं।
