ग्वालियर की पॉश कॉलोनियां पानी में डूबी, लोग पानी के बीच बैठकर कर रहे विरोध प्रदर्शन

ग्वालियर। ग्वालियर की कई पॉश कॉलोनियां पानी में डूब गई हैं। इसके बाद शहर भर में लोग कई स्थानों पर सड़कों पर बैठकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। सिटी सेंटर में सन वैली के बाहर लोग धरने पर बैठे हैं। चारों तरफ़ सड़क पर पानी भरने से लोग परेशान हो रहे हैं। ग्वालियर की सनवेली पर क्षेत्रीय लोग धरने पर बैठकर नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। ब्लू लोटस के रहवासियों के विरोध प्रदर्शन और आक्रोश पर नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय ने मौके पर जाकर कमियां स्वीकार की। निगम आयुक्त संघ प्रिय ने स्वीकार किया कि नालियां बनी नहीं है। उन्होंने बारिश के बाद फाइल बनाकर पक्की नाली स्वीकृत करने की बात कही है।

Next Post

जिला अधिवक्ता संघ चुनाव में प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत, दावे-वायदों की भरमार

Sun Jul 27 , 2025
सीधी। जिला अधिवक्ता संघ सीधी के आगामी चुनाव के लिए तैयारियां तेज़ हो गई हैं। 30 जुलाई को होने वाले मतदान से पहले चुनावी सरगर्मी चरम पर पहुंच गई है। अध्यक्ष पद समेत विभिन्न पदों के लिए कुल 26 प्रत्याशी मैदान में हैं। सभी प्रत्याशी मतदाताओं को रिझाने के लिए […]

You May Like