
जबलपुर। गुरूजी 18 एकड़ जमीन है, घर में मेरे अलावा कोई नहीं है, विवाह नहीं हो रहा है, ये बात मझौली थाना अंतर्गत ग्राम रिवंझा संत के धार्मिक मंच में प्रसिद्ध कथावाचक अनुरुद्धाचार्य इंद्रकुमार तिवारी निवासी ग्राम पडवार जिला ने कहीं, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, इसके बाद से ही अर्जी लगाने वाला युवक संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गया है। परिजन उसकी तलाश में है, साथ ही थाने में भी उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है लेकिन उसका कहीं कोई सुराग नहीं लगा। थाना प्रभारी जयप्रकाश द्विवेदी का कहना है कि मामला संदिग्ध है, लोकेशन उत्तर प्रदेश के गोरखपुर की ट्रेस हुई है। गुरुवार को पुलिस की टीम रवाना हो गई है जो देर रात तक वहां पहुंचेगी, शुक्रवार तक मामला साफ होने की उम्मीद है।
