धर्मशाला, 07 अप्रैल (वार्ता) हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में पुलिस ने धर्मशाला थाना क्षेत्र के अंतर्गत रक्कड़ में एक महिला सहित दो लोगों को नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) अधिनियम के अंतर्गत गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके कब्जे से 1.246 किलोग्राम चरस बरामद की। यह जानकारी पुलिस ने रविवार को दी।
कांगड़ा जिला की पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री ने यूनीवार्ता से कहा कि संजय कुमार उर्फ छप्पन, निवासी रक्कड़, तथा सुमन कुमारी उर्फ वर्षा, निवासी खरोटा, तहसील धर्मशाला, जिला कांगड़ा के घर पर छापेमारी के दौरान पुलिस ने उनके घर से 1.246 किलोग्राम चरस बरामद की।
पुलिस अधीक्षक शालिनी ने कहा कि इस संबंध में धर्मशाला थाने में एनडीपीएस की धारा 20, 29, 61, 85 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है।
