भैंसदेही। विधानसभा सभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत जामू के ग्राम राताममाटी के ताप्ती घाट पर बीते कई दिनों से ताप्ती माई के मंदिर निर्माण को लेकर मां ताप्ती में अगाध आस्था रखने वाले श्रद्धालुओं में विचार मंथन चल रहा था , लेकिन किसी ना किसी कारण वश यह कार्य सम्पन्न नही हो पा रहा था। अंततः ताप्ती माई के भक्तजनों का सम्मान करते हुऐ नगर के धार्मिक क्षेत्र में अग्रणी पंक्ति में हमेंशा सहयोगी रहने वाले युवा
हेमंत सावरकर, कृष्णा झाड़े, रामा पानकर, अनुराग तिवारी, महेंद्र चौहान,मुकेश आर्य,गोलू बेले ,जामू पंचायत सरपंच पतिराम माथनकर,किशोर आर्य,
सहदेव लवहाये, दिनेश बेले आदि युवाओं ने इस मंदिर निर्माण की बागडोर अपने हाथ में ली और ग्राम रातामाटी, धामनिया,घोघरा, रंभा,पलसया,गुललरढाना, ऊती,चांदू, कुनखेडी, बेलढाना, चोपनी आदि ग्रामो के ग्रामीण जऩो से संपर्क कर इस मंदिर का निर्माण कार्य प्रारंभ किया और दो माह में ही इस निर्माणाधीन मंदिर का निर्माण कर डाला,क्षेत्र के सभी ताप्ती भक्तों ने जहां इन युवाओं की सराहना की वहीं बढ़-चढ़कर सहयोग भी किया।और आज सामुहिक रुप से श्रमदान कर इस ताप्ती माई मंदिर के छत की ढलायी कर डाली ।इस पुनित कार्य में एक सैकड़ा से अधिक युवाओं ने चिलचिलाती धूप में श्रमदान कर छत ढलायी का कार्य किया। आने वाले समय में ताप्ती परिक्रमा के लिये यहां से गुजरने वाले श्रद्धालुओं के लिये मां ताप्ती का यह मंदिर आस्था का केन्द्र साबित होगा।।
