दिवाली की आतिशबाजी का साइड इफेक्ट, भोपाल की हवा हुई जहरीली!

भोपाल। दिवाली की रौनक खत्म हो चुकी है… लेकिन आतिशबाजी का असर अब भी हवा में मौजूद है। प्रदेश के कई शहरों में प्रदूषण का स्तर तेजी से बढ़ा है। हालात ये हैं कि भोपाल और उज्जैन की हवा गंभीर श्रेणी में पहुंच गई है।

भोपाल के टीटी नगर में AQI 404, जबकि उज्जैन में 411 दर्ज किया गया। पांच साल में यह तीसरी बार है, जब दोनों शहरों का AQI 400 के पार पहुंचा है। वहीं ग्वालियर, इंदौर, देवास और जबलपुर में भी हवा की गुणवत्ता खराब बनी हुई है।

इसका असर हमारी सेहत पर भी पड़ सकता है। सांस लेने में परेशानी, खांसी और आंखों में जलन जैसी समस्याएं हो सकती हैं। खासतौर पर बच्चों और बुजुर्गों को ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है।

CMHO डॉ. मनीष शर्मा की सलाह है कि प्रदूषण बढ़ने के दौरान सुबह-शाम बाहर निकलने से बचें, अनावश्यक शारीरिक गतिविधियां न करें और सांस लेने में परेशानी होने पर तुरंत चिकित्सकीय सलाह लें।

याद रखिए… त्योहार की खुशियां जरूरी हैं, लेकिन आपकी और आपके परिवार की सेहत उससे भी ज्यादा जरूरी है।

Next Post

जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, युवक की हत्या; ट्रैक्टर से कुचलने का भी किया प्रयास

Tue Nov 10 , 2026
विदिशा। जिले के ग्यारसपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मनोरा में परिवार के बीच चल रहे जमीन विवाद ने खूनी रूप ले लिया। जानकारी के अनुसार, नीलेश रघुवंशी खेत पर काम कर रहे थे, तभी उनके रिश्तेदार सूरज रघुवंशी और हरि सिंह रघुवंशी ट्रैक्टर लेकर खेत पर पहुंचे। दोनों ने नीलेश […]

You May Like