‘गोल्डन गर्ल’ सपना शर्मा ने लगातार चौथा नेशनल गोल्ड जीतकर रचा इतिहास

इंदौर:मध्य प्रदेश की प्रतिभाशाली पैरा ताइमंडो खिलाड़ी सपना शर्मा ने एक बार फिर देशभर में अपना दमखम साबित करते हुए इतिहास रच दिया है. उन्होंने 4वीं पैरा ताइमंडो नेशनल चैंपियनशिप 2025-26 में स्वर्ण पदक जीतकर लगातार चौथा नेशनल गोल्ड अपने नाम किया. इसके साथ ही वे देश की पहली दिव्यांग खिलाड़ी बन गई हैं, जिन्होंने यह उपलब्धि हासिल की है.
बेंगलुरु के कोरामंगला स्टेडियम में आयोजित इस प्रतियोगिता में करीब 70 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया. फाइनल मुकाबले में सपना ने शानदार तकनीक और आत्मविश्वास के दम पर अपने प्रतिद्वंद्वियों को मात दी. इस स्पर्धा में तेलंगाना की ममता को रजत और कृष्णवेणी को कांस्य पदक मिला.

संघर्ष से सफलता तक का सफर
सपना शर्मा की सफलता के पीछे उनकी मेहनत और दृढ़ इच्छाशक्ति की प्रेरक कहानी है. दोनों पैरों में पोलियो होने के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और खेलों में लगातार आगे बढ़ती रहीं. टेबल टेनिस और आर्म रेसलिंग में भी वे अपनी प्रतिभा दिखा चुकी हैं.

लक्ष्य अंतरराष्ट्रीय मंच पर तिरंगा लहराना
आर्थिक चुनौतियों और पारिवारिक जिम्मेदारियों के बीच भी सपना ने अभ्यास जारी रखा. उनका कहना है कि मजबूत हौसलों के सामने कोई भी बाधा बड़ी नहीं होती. अब उनका लक्ष्य अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश के लिए और अधिक पदक जीतना है. सपना की इस उपलब्धि से इंदौर सहित पूरे मध्य प्रदेश में खुशी की लहर है.

Next Post

चेन्नई छोड़ते ही बदले रवींद्र जडेजा के तेवर! बोले- मुझ पर गुलाबी जर्सी ज्यादा सूट करती है

Tue Mar 31 , 2026
सीएसके के खिलाफ रविंद्र जडेजा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 2 विकेट झटके। मैच के बाद उन्होंने अपने प्रदर्शन को लेकर बड़ा बयान दिया, जो अब चर्चा का विषय बन गया है। आईपीएल 2026 में रविंद्र जडेजा नई जर्सी में नजर आ रहे हैं। सालों तक चेन्नई सुपर किंग्स की […]

You May Like