घरेलू गैस सिलेण्डर के दुरुपयोग करने वालों से 3 सिलेण्डर जब्त

छिन्दवाड़ा। कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह के आदेशानुसार एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व चौरई के निर्देशन में आपूर्ति विभाग द्वारा घरेलू गैस सिलेण्डर के दुरुपयोग को लेकर बड़ी कार्रवाई की गई। 04 अगस्त 2025 को सहायक आपूर्ति अधिकारी राजेन्द्र सिंह बरकड़े एवं सरफरोज खान द्वारा चौरई अनुविभाग के अंतर्गत होटल एवं प्रतिष्ठानों में संयुक्त जांच की गई। इस दौरान लक्की रेस्टोरेंट संचालक दुर्गश सिंगोतिया , जीत केटीन संचालक सुनील ठाकुर एवं भुट्टा दाना की दुकान संचालक मनोज वर्मा में घरेलू गैस सिलेण्डर का अवैध रूप से व्यावसायिक उपयोग पाया गया। कार्रवाई के दौरान तीनों प्रतिष्ठानों से कुल 03 घरेलू गैस सिलेण्डर जब्त किए गए। यह कार्रवाई आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के अंतर्गत की गई है। संबंधित प्रतिष्ठानों के विरुद्ध विधिसंगत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है।

Next Post

चाकू से स्वयं पर वार कर दर्ज कराई झूठी रिपोर्ट 

Tue Aug 5 , 2025
जबलपुर। साहब…जमसीर उसके बेटे गोलू अंसारी, अनीश, रेहान के द्वारा झूठी रिपोर्ट कराई गई है, ‌चाकू से स्वयं पर हमला किया है। झूठी एफआईआर करके मानसिक रूप से हमें परेशान किया जा रहा है। ये शिकायत आज मो. फारूक अंसारी निवासी आजाद चौक हडड़ी गोदाम वार्ड ठक्करग्राम थाना हनुमानताल ने […]

You May Like