ऑस्ट्रेलिया में खसरे का एक और मामला,चेतावनी जारी

ऑस्ट्रेलिया में खसरे का एक और मामला,चेतावनी जारी

सिडनी, 20 जून (वार्ता) ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में खसरे का एक नया मामला सामने आया के बाद स्वास्थ्य चेतावनी जारी की गयी है।

न्यू साउथ वेल्स (एनएसडब्लू ) राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि संक्रमित व्यक्ति की जांच यहां अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर की गयी। वह सोमवार को दक्षिण-पूर्वी एशिया से सिडनी पहुंचा था, जहां कई देशों में खसरे का प्रकोप है।

स्वास्थ्य विभाग ने वियतनाम एयरलाइंस की फ्लाइट वीएन773 से जो यात्री सोमवार को सिडनी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा पहुंचे थे या जो उस दिन सुबह 8:00 से 9:30 बजे के बीच आगमन और बैगेज क्षेत्र में मौजूद थे, उन्हें खसरे के लक्षणों पर नज़र रखने की सलाह दी है।

दक्षिण पश्चिमी सिडनी में स्थानीय स्वास्थ्य जिले के सार्वजनिक स्वास्थ्य के कार्यवाहक निदेशक मिचेल स्मिथ ने बताया कि खसरे के शुरुआती लक्षणों में बुखार, आंखों में जलन, बहती नाक और खांसी शामिल हैं। इसके कुछ दिनों बाद चेहरे समेत पूरे शरीर में चकत्ते पड़ जाते आते हैं।

उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने उस विमान में यात्रा की थी या निर्धारित समय में हवाईअडडे के संबंधित क्षेत्रों में मौजूद थे, उन्हें 18 दिनों तक लक्षणों पर ध्यान देना चाहिए।

ऑस्ट्रेलिया में इस वर्ष अब तक खसरे के 80 पुष्ट मामले सामने आ चुके हैं जबकि 2024 में पूरे वर्ष में 57 और 2023 में 26 मामले दर्ज किए गये थे।

Next Post

जापान में भीषण गर्मी का कहर, लू लगने से एक व्यक्ति की मौत

Fri Jun 20 , 2025
टोक्यो, 20 जून (वार्ता) जापान के कई हिस्सों में झुलसाने वाली गर्मी का कहर जारी है। इस बीच मध्य गिफू प्रांत में लू लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी है। स्थानीय मीडिया ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। मीडिया के अनुसार, राज्य में गिफू प्रान्त के इक़ेदा शहर […]

You May Like