प्रॉपर्टी डीलर ने खाया जहर

पार्षद समेत दो पर प्रताडऩा का आरोप

जबलपुर: संजीवनी नगर थाना अंतर्गत लोधी मोहल्ला में रहने वाले एक प्रॉपर्टी डीलर ने जहरीली वस्तु का सेवन कर लिया। जिसे आनन-फानन में तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां उसे भर्ती कर लिया गया। प्रॉपर्टी डीलर ने पार्षद समेत दो लोगों पर प्रताडऩा, परेशान करने और पैसे न देने का आरोप लगाया हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक लोधी मोहल्ला में रहने वाला संजय पटेल 31 वर्षीय प्रॉपर्टी डीलर है। जिसने जहरीली वस्तु का सेवन कर लिया, इलाज के लिए उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। संजय का आरोप है कि एक प्रॉपर्टी विवाद के मामले में गढ़ा वार्ड पार्षद मनीष पटैल ने केस में न केवल समझौता करवाया था उसे भरोसा दिलाया था कि वह प्रॉपर्टी और रूपए वापिस दिलवा देंगे लेकिन ऐसा नहीं किया। मामला वापिस लेने के बाद न तो उसे प्लॉट दिया गया और न ही अब तक पूरे पैसे वापिस दिए गए। उसने पार्षद और सिद्धार्थ गौतम पर प्रताडऩा, परेशान करने और पैसे न देने का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
इनका कहना है
युवक ने जहर खाया है। गढ़ा वार्ड के पार्षद मनीष पटैल, सिद्धार्थ गौतम पर उसने प्रॉपर्टी संबंधित केस वापिस लेने के बाद पूरे पैसे, प्लाट न देने और परेशान प्रताडऩा का आरोप लगाया है मामले की जांच चल रही हैं जांच में जो तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
बी.डी. द्विवेदी, थाना प्रभारी संजीवनी नगर
आरोप निराधार है
आरोप निराधार है। जिन्होंने मुझ पर आरोप लगाये हैं उनसे मैं कभी नहीं मिला हूं, मुझे उनके जहर खाने की जानकारी लगी है इसके पीछे कोई और बात होगी मैं अभी गांव में हूं।
मनीष पटैल, पार्षद, गढ़ा वार्ड

Next Post

अपार्टमेंट में सेंधमारी, ज्वेलरी और 45 हजार नकदी पार

Sun Aug 10 , 2025
इंदौर:सदर बाजार थाना क्षेत्र स्थित तिलकपथ रोड पर बने एक अपार्टमेंट में अज्ञात बदमाशों ने रात के समय सेंधमारी कर सोने के आभूषण और 45 हजार रुपए नगद चोरी कर लिए. घटना देर रात की है, जब बदमाश फ्लैट का ताला तोड़कर अंदर घुसे और अलमारी से जेवर व नकदी […]

You May Like