
जबलपुर। जबलपुर में 9 अप्रैल 2026 को “विश्व नवकार मंत्र दिवस” के अवसर पर जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइज़ेशन (जीतो) द्वारा भव्य आयोजन किया जाएगा। मालवीय चौक स्थित डी.एन. जैन ग्राउंड में सुबह 8:01 से 9:36 बजे तक हजारों लोग सामूहिक नवकार मंत्र जाप में शामिल होंगे। यह वैश्विक अभियान 108 देशों के 6000 स्थानों पर एक साथ आयोजित होगा, जिसमें नई दिल्ली से गृहमंत्री अमित शाह वर्चुअली जुड़ेंगे। जीतो जबलपुर चैप्टर के अध्यक्ष राहुल बड़कुल ने इसे अभूतपूर्व आयोजन बताया, जिसमें सर्व समाज, सामाजिक व राजनीतिक प्रतिनिधियों की भागीदारी रहेगी। सचिव आशीष कोठारी ने इसे वैश्विक आध्यात्मिक पहल बताते हुए लाखों लोगों के जुड़ने की बात कही। महिला विंग अध्यक्ष विनीता बड़कुल ने सामूहिक मंत्र जाप से सकारात्मक ऊर्जा के प्रसार की बात कही, वहीं समन्वयक शैलेश आदिनाथ ने व्यापक तैयारियों की जानकारी दी। यूथ विंग अध्यक्ष सीए मयंक सिंघई ने शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।
